किसान कल्याण मिशन मेले का किया गया आयोजन फोटो
किसान कल्याण मिशन मेले का किया गया आयोजन फोटो
hardoi tarunmitra January 13, 2021- 9:56 PM 1 Views
हरदोई। टोडरपुर ब्लाक परिसर में किसान कल्याण मिशन के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजन में पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पशु पालन और कृषि एक सिक्के के ही दो पहलू है।जिस तरह किसान फसल की हिफाजत करते है वैसे ही अपने पशुओं की भी हिफाजत करते हैं।किसानों के पशु स्वस्थ होंगे ,तभी उनकी खेती भी सही होगी और उनकी आय भी दोगुनी होगी।
किसानों के लिए प्रदेश में किसान कल्याण मिशन योजना का ब्लाक बार आयोजन किया जा रहा है। टोडरपुर ब्लाक परिसर में मिशन का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेयी विधायक रजनी तिवारी, ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी ने किया। इस दौरान किसानों को कृषि से संबंधित नई जानकारी पहुंचाई गई। कार्यक्रम दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि किसानों की आय दोगनी करने के लिए नई-नई कृषि योजनाओं की तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, योजना के तहत किसान मेले के स्टाल के माध्यम से कृषि से जुड़ी जानकारियां भी किसानों तक पहुंचाई गई। विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि किसानों में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर संग्राम सिंह, सूरज मिश्रा, क्षेत्र पंचायत रिजल्ट हिमांशु सिंह बेहटा धीरा, नारद राठौर बेहटा गोकुल आदि मौजूद रहे।