कांग्रेसजनों की भागीदारी कला, संस्कृति एवं फिल्म में सुनिश्चित करनी है : रामेश्वर
झारखण्ड कांग्रेस कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
झारखण्ड कांग्रेस कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। उरांव ने कहा कि पार्टी ने आपके प्रति जो भरोसा जताया है, उसपर आपको खरा उतरना है।
तथा संगठन को जमीन स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी कला, संस्कृति एवं फिल्म में सुनिश्चित करनी है। बड़ाईक ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मेरा हरसंभव प्रयास होगा कि विभाग राज्य में एक अलग पहचान बनायेगी। साथ ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छुपे कला को निखारने का कार्य करेंगे। आलम ने बधाई देते हुए कहा कि राज्य में कला एवं संस्कृति असंगठित है, जिसे आपको प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति विभाग में संगठित करना है, जो एक बहुत बड़ा लक्ष्य है।